Fly-out sidebar

This is an optional, fully widgetized sidebar. Show your latest posts, comments, etc. As is the rest of the menu, the sidebar too is fully color customizable.
भारत एवं उसके पडौसी देशों से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी

भारत एवं उसके पडौसी देशों से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी


दोस्तों इस पोस्ट में हम भारत और उसके पडौसी देशों से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी देरहे है, जो IBPS, RRB, Railway, LDC, Bank, P.O., Clerk, SSC, UPSC, RPSC और किसी भी अन्य परीक्षा के लिए उपयोगी साबित हो सकते है. इस पोस्ट को बनाने में सावधानी पूर्वक काफी तथ्य लिए गए है, अगर कोई और तथ्य छुट गए हो तो आप हमें कमेन्ट बॉक्स में जरुर बताएँ
.

भारत के पड़ोसी देश


  1. भारत के कुल पड़ोसी देशों की संख्या 9 है जिसमें से सात स्थलीय तथा दो जलीय सीमा से लगे देश है. 
  2. भारत की स्थलीय सीमा से लगे 7 पड़ोसी देश है - पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश तथा म्यांमार है 
  3. भारत की जलीय सीमा से श्रीलंका और मालदीव लगते है जो हिंद महासागर में स्थित है 
  4. भारत की जल तथा स्थल दोनों सीमाओं से लगे पड़ोसी देश चीन, बांग्लादेश, म्यांमार और पाकिस्तान है. 
  5. भारतीय उपमहाद्वीप में कुल 5 देश सम्मिलित है जो भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और भूटान है 
  6. भारत को श्रीलंका से पाक जलडमरूमध्य और मन्नार की खाड़ी अलग करती है 
  7. भारत की सबसे लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा बांग्लादेश के साथ लगती है 
  8. भारत की सबसे छोटी अंतर्राष्ट्रीय स्थल सीमा अफगानिस्तान के साथ लगती है 
  9. तीन तरफ बांग्लादेश से घिरा राज्य त्रिपुरा है
  10. भारत का निकटतम समुद्री पड़ोसी देश श्रीलंका है तथा दूसरा इंडोनेशिया है 
  11. इंडोनेशिया के सुमात्रा तथा भारत के ग्रेट निकोबार द्वीप को कोड रेड चैनल अलग करता है 
  12. भारत के पूर्व में बांग्लादेश और म्यांमार देश स्थित है 
  13. भारत के पश्चिम में पाकिस्तान स्थित हैं 
  14. भारत के उत्तर में नेपाल भूटान और चीन स्थित है 
  15. भारत के दक्षिण में श्रीलंका स्थित है 
  16. भारत के पड़ोसी देशों में सर्वाधिक क्षेत्रफल पाकिस्तान का है 
  17. अफगानिस्तान की सीमा से लगा एकमात्र भारतीय राज्य जम्मू कश्मीर है 
  18. भारत पाकिस्तान के बीच सीमा रेखा रेडक्लिफ रेखा है जिसका निर्धारण 15 अगस्त 1947 को सर सी.जे. रेडक्लिफ द्वारा किया गया
  19. भारत और चीन के बीच की सीमा रेखा मैक मोहन रेखा कहलाती है जिस का निर्धारण 27 अप्रैल 1914 को शिमला में किया गया 
  20. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच की सीमा रेखा डूरंड रेखा कहलाती है जिस का निर्धारण 1896 में किया गया 
  21. पड़ोसी देशों की सीमा भारत के कुल 17 राज्य जुड़े हुए हैं 
  22. भारत का वह भूभाग जो पाकिस्तान के कब्जे में है पाक अधिकृत कश्मीर पीओके कहलाता है 
  23. भारत और पाकिस्तान के बीच की युद्ध विराम रेखा नियंत्रित रेखा loc कहलाती है 
  24. नियंत्रण रेखा का निर्धारण 1972 में शिमला समझौता के दौरान किया गया 
  25. आदम का पुल श्रीलंका और भारत के मध्य स्थित हैं 
  26. तीन बीघा कॉरिडोर भारत और बांग्लादेश को जोड़ता है

No comments