दोस्तों इस पोस्ट में हम भारतीय जनगणना 2011 एक परिचय:संक्षिप्त जानकारी देरहे है, जो IBPS, RRB, Railway, LDC, Bank, P.O., Clerk, SSC, UPSC, RPSC और किसी भी अन्य परीक्षा के लिए उपयोगी साबित हो सकते है. इस पोस्ट को बनाने में सावधानी पूर्वक काफी तथ्य लिए गए है, अगर कोई और तथ्य छुट गए हो तो आप हमें कमेन्ट बॉक्स में जरुर बताएँ
भारतीय जनगणना 2011 एक परिचय:संक्षिप्त जानकारी
- भारत में पहली जनगणना की शुरुआत 1872 में लार्ड मेयो के शासनकाल में हुई थी
- देश में नियमित जनगणना की शुरूआत 1881 में लार्ड रिपन के कार्यकाल में हुई थी
- स्वतंत्र भारत की पहली जनगणना 1951 में हुई थी
- भारतीय जनगणना का महा विभाजक वर्ष 1921 को माना जाता है
- भारत की जनगणना का लघु विभाजक वर्ष 1951 को माना जाता है
- जनगणना प्रत्येक 10 वर्ष के अंतराल पर होते हैं
- जनसंख्या के अध्ययन को डेमोग्राफी कहा जाता है
- 2011 की जनगणना देश की 15 जनगणना तथा स्वतंत्र भारत की 7वीं जनगणना है.
- 2011 की जनगणना का आदर्श वाक्य हमारी जनगणना हमारा भविष्य (कुल प्रश्न 29)
- जनगणना 2011 का शुभंकर प्रगणक शिक्षिका थी
- प्रथम जनगणना कमिश्नर डब्ल्यू प्लॉडेन थे
- स्वतंत्र भारत के प्रथम जनगणना आयुक्त R.A.गोपालस्वामी (1949-53) थे.
- वर्तमान जनगणना आयुक्त सी चंद्रमौली है.
- पहली बार जाति आधारित जनगणना 1931 में हुई थी
- विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है
- भारत की कुल जनसंख्या 121.08 करोड़ है
- भारत में विश्व जनसंख्या का 17.5 प्रतिशत निवास करते हैं
- भारत की पुरुष जनसंख्या 62.32 करोड़ (51.45%) है.
- भारत की महिला जनसंख्या 58.75 करोड़ (48.53%) है.
- भारत की जनसंख्या की दशकीय वृद्धि दर 17.7%है.
- भारत की जनसंख्या की वार्षिक वृद्धि दर 1.64 प्रतिशत है.
- भारत की कुल साक्षरता दर 73 प्रतिशत है.
- भारत की पुरुष साक्षरता दर 80.9% है.
- भारत की महिला साक्षरता दर 64.6 प्रतिशत है.
- भारत का कुल लिंगानुपात 943 महिलाएं/1000 पुरुष है.
- भारत में शिशु लिंगानुपात (0-6 वर्ष) का 919 है.
- भारत का जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है.
- भारत में सर्वाधिक लिंगानुपात केरल का है (1084)
- भारत का न्यूनतम लिंगानुपात हरियाणा का है (879)
- भारत के केंद्रशासित प्रदेशों में सर्वाधिक लिंगानुपात पुदुच्चेरी का है
- भारत के केंद्र शासित प्रदेशों में न्यूनतम लिंगानुपात दमन और दीव का है
- भारत में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व बिहार (1106) का है.
- भारत में न्यूनतम जनसंख्या घनत्व अरुणाचल प्रदेश (17) में है
- भारत के केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व हैं
- भारत के केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार में न्यूनतम जनसंख्या घनत्व है.
- भारत में सर्वाधिक जनसंख्या उत्तर प्रदेश 19.98 करोड़ है.
- भारत में न्यूनतम जनसंख्या सिक्किम 6.10 लाख है.
- भारत के केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में सर्वाधिक जनसंख्या निवास करती है.
- भारत के केंद्रशासित प्रदेशों में न्यूनतम जनसंख्या लक्ष्यदीप की है
- भारत का एकमात्र राज्य नागालैंड है जिसकी जनसंख्या में कमी आई है
- भारत में सर्वाधिक साक्षरता केरल में है (94%)
- भारत में न्यूनतम साक्षरता बिहार की है (51.5%)
- भारत के केंद्रशासित प्रदेशों में सर्वाधिक साक्षरता लक्ष्यदीप की है
- भारत के केंद्र शासित प्रदेशों में न्यूनतम साक्षरता दादर और नागर हवेली की है
- भारत में सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला थाणे (महाराष्ट्र) है.
- भारत में सबसे कम जनसंख्या वाला जिला दिबांग घाटी अरुणाचल प्रदेश में है
- भारत में सर्वाधिक जिलो वाला राज्य उत्तर प्रदेश है जिसमें 75 जिले हैं

No comments