Fly-out sidebar

This is an optional, fully widgetized sidebar. Show your latest posts, comments, etc. As is the rest of the menu, the sidebar too is fully color customizable.
अंतरिक्ष कार्यक्रम और भारत

दोस्तों इस पोस्ट में हम भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे है, जो IBPS, RRB, Railway, LDC, Bank, P.O., Clerk, SSC, UPSC, RPSC और किसी भी अन्य परीक्षा के लिए उपयोगी साबित हो सकते है. इस पोस्ट को बनाने में सावधानी पूर्वक काफी तथ्य लिए गए है, अगर कोई और तथ्य छुट गए हो तो आप हमें कमेन्ट बॉक्स में जरुर बताएँ

अंतरिक्ष कार्यक्रम और भारत


  1. भारत में अंतरिक्ष युग का श्रीगणेश 1957 से माना जाता है 
  2. भारत में अंतरिक्ष कार्यक्रम 1962 से शुरू हुए 
  3. भारत में अंतरिक्ष विभाग या आयोग की स्थापना 1972 में हुई 
  4. PSLV का पूरा नाम पोलर सैटलाइट लॉन्च व्हीकल है. 
  5. भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक या पिता डॉ विक्रम साराभाई को कहा जाता है 
  6. भारतीय मिसाइल (प्रक्षेपास्त्र) कार्यक्रम का जनक डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को कहा जाता है 
  7. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो की स्थापना 1969 में की गई थी, जिसका मुख्यालय बेंगलुरु में है 
  8. अंतरिक्ष में भेजे जाने वाला प्रथम जानवर कुत्तिया थी, जिसका नाम लाइका था 
  9. अंतरिक्ष में पहुंचने वाला प्रथम व्यक्ति मेजर यूरी गगारिन थे जो सोवियत संघ के थे और 1961 में अंतरिक्ष में गए थे 
  10. अंतरिक्ष में जाने वाली प्रथम महिला वेलेंटीना तेरेश्कोवा सोवियत संघ की थी जो 1963 में अंतरिक्ष में पहुंची थी 
  11. अंतरिक्ष में तैरने वाला प्रथम व्यक्ति अलेक्सी लियोनोव थे जो सोवियत संघ के थे जो 1965 में गए थे 
  12. अंतरिक्ष में तैरने वाली प्रथम महिला स्वेतलाना सवित्यकाया थी 
  13. अंतरिक्ष में पहुंचने वाले प्रथम एशियाई व्यक्ति फाम तुआनपे थे 
  14. अंतरिक्ष में जाने वाले प्रथम भारतीय स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा थे जो 3 अप्रैल 1984 को गए थे 
  15. अंतरिक्ष में प्रवेश करने वाली प्रथम भारतीय महिला कल्पना चावला, हरियाणा की थी जो 1997 में गई थी 
  16. सर्वाधिक समय तक अंतरिक्ष में रहने वाली महिला सुनीता विलियमसन है जो 195 दिन अंतरिक्ष में रही थी यह 2007 में गई थी 
  17. प्रथम मानवरहित अंतरिक्ष यान लूना-16 था.
  18. भारत का प्रथम चालक रहित यान लक्ष्य था 
  19. चंद्रमा पर उतरने वाला प्रथम (चालक विहीन) अंतरिक्ष यान लूना-9 था 
  20. चंद्रमा पर पैर रखने वाला प्रथम व्यक्ति नील आर्मस्ट्रांग थे जो अमेरिका के रहने वाले थे जो 21 जुलाई 1969 को गए थे 
  21. चंद्रमा पर मानव को पहुंचाने वाला प्रथम अंतरिक्ष यान अपोलो-11 था 
  22. चंद्रमा पर मानव को भेजने वाला प्रथम देश संयुक्त राज्य अमेरिका था 
  23. प्रथम अंतरिक्ष पर्यटक डेनिस टीटो अमेरिका के थे 
  24. प्रथम महिला अंतरिक्ष पर्यटक अनुसेह अंसारी थी 
  25. प्रथम अंतरिक्ष शटल कोलंबिया (usa) का था 
  26. मंगल पर उतरने वाला प्रथम यान वाइकिंग-1 था 
  27. अंतरिक्ष में प्रक्षेपित प्रथम उपग्रह स्पुतनिक प्रथम सोवियत संघ द्वारा 1957 को छोड़ा गया था 
  28. प्रथम भारतीय उपग्रह आर्यभट्ट था जिसे 19 अप्रैल 1975 सोवियत संघ से प्रक्षेपित किया गया 
  29. राष्ट्रीय सुदूर संवेदी एजेंसी हैदराबाद में है 
  30. भारतीय सुदूर संवेदी संस्थान देहरादून में है 
  31. विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र त्रिवेंद्रम में है. 
  32. सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा आंध्र प्रदेश में स्थित है 
  33. स्पेस एप्लीकेशन सेंटर अहमदाबाद में है 
  34. भारत का पहला मौसम उपग्रह मैटसैट था 
  35. भारत का पहला कृत्रिम उपग्रह रोहिणी था 
  36. भारत का प्रथम संचार उपग्रह एप्पल था 
  37. भारत का प्रथम चंद्रमा अभियान चंद्रयान प्रथम था

No comments