Fly-out sidebar

This is an optional, fully widgetized sidebar. Show your latest posts, comments, etc. As is the rest of the menu, the sidebar too is fully color customizable.
बजट तथा वेट से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी

दोस्तों इस पोस्ट में हम बजट तथा वेट से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी देरहे है, जो IBPS, RRB, Railway, LDC, Bank, P.O., Clerk, SSC, UPSC, RPSC और किसी भी अन्य परीक्षा के लिए उपयोगी साबित हो सकते है. इस पोस्ट को बनाने में सावधानी पूर्वक काफी तथ्य लिए गए है, अगर कोई और तथ्य छुट गए हो तो आप हमें कमेन्ट बॉक्स में जरुर बताएँ 

बजट तथा वेट से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी 

  • बजट शब्द फ्रेंच भाषा के Bougette से बना है जिसका अर्थ चमड़े का थैला होता है |
  • सबसे पहले 1803 में बजट शब्द का प्रयोग फ्रांस में आय व्यय के रूप में प्रारंभ किया गया  |
  • बजट का प्रारंभ इंग्लैंड से माना जाता है  |
  • भारत में बजट पद्धति का संस्थापक एवं जन्मदाता जेम्स विल्सन को कहा जाता है |
  • बजट समवर्ती सूची के अंतर्गत आता है |
  • सबसे पहले बजट लोकसभा में पेश होता है उसके बाद राज्यसभा में जाता है |
  • सामान्य बजट को वित्त मंत्री फरवरी माह के अंतिम कार्यदिवस को पेश करता है जिसकी रचना का दायित्व वित्त मंत्रालय पर होता है |
  • सामान्य बजट 109 मांगों (103 लोक व्यय तथा 6 सुरक्षा व्यय से) में विभाजित होता है |
  • भारत का वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल से प्रारंभ होता है |
  • रेल बजट को रेल मंत्री पेश करता है |
  • रेल बजट को सामान्य बजट से अलग से एकवर्थ समिति की सिफारिश पर 1924-25 में किया गया |
  • रेल बजट में कुल 23 मांगे होती है |
  • स्वतंत्र भारत का पहला बजट 26 जनवरी 1947 को आर के षन्मुखम चेट्टी ने पेश किया |
  • जॉन मथाई को वर्ष 1950 में स्वतंत्र भारत का पहला बजट पेश करने का गौरव हासिल हुआ |
  • भारत में सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने वाले व्यक्ति मोरारजी देसाई थे जिन्होंने 10 बार बजट पेश किया |
  • भारत सरकार के बजट के आंकड़ों में कुल व्यय और कुल प्राप्तियों के बीच का अंतर बजटीय घाटा कहलाता है |
  • आउटकम बजट पहली बार 25 अगस्त 2005 को पी चिदंबरम ने प्रस्तुत किया |
  • शून्य आधारित बजट का अर्थ है हर बार बिल्कुल नए सिरे से बजट तैयार करना |
  • भारत में शून्य आधारित बजट सर्वप्रथम राजीव गांधी ने 1987-88 में पेश किया था |
  • बजट पूर्व आर्थिक समीक्षा की लोकसभा में पेश किया जाता है राज्य सभा में नहीं |
  • संविधान के अनुच्छेद 112 में वार्षिक वित्तीय विवरण (बजट) तैयार करने का उल्लेख है |
  • VAT (अप्रत्यक्ष कर) की संस्तुति 1976 में लक्ष्मीकांत झा समिति ने दिया था |
  • वैट का संबंध बिक्रीकर (व्यापार कर) से हैं |
  • विश्व में VAT (मूल्य संवर्धित कर) को सर्वप्रथम लागू करने वाला देश फ़्रांस है जिसने 1954 में यह कर लागू किया |
  • वैट की वर्तमान दर 5% है |
  • भारत में वैट 1 अप्रैल 2005 से 22 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है |
  • वैट लागू करने वाला भारत का पहला राज्य हरियाणा तथा अंतिम राज्य उत्तर प्रदेश है. |
  • वर्ष 1994-95 में पहली बार सेवा कर लगाया गया जिसकी वर्तमान दर 14% है |
  • 'सेनवैट' उत्पादन शुल्क कर से संबंधित है |
  • कर ढाँचे में सुधार के सुझाव देने हेतु चेलैया समिति का गठन अगस्त 1991 में किया गया|

No comments